एसपीयू ने जारी किया स्नातक व एमएड परीक्षाओं का फार्म

Edited By Vijay, Updated: 12 Apr, 2024 04:03 PM

spu released the form for graduation and m ed examinations

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष की वार्षिक और एमएड द्वितीय सैमेस्टर की परीक्षाओं का फार्म जारी कर दिया है।

मंडी (ब्यूरो): सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष की वार्षिक और एमएड द्वितीय सैमेस्टर की परीक्षाओं का फार्म जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक सुनील वर्मा ने बताया कि उक्त परीक्षाओं की संभावित डेटशीट विश्वविद्यालय की वैबसाइट पर प्रदर्शित की गई है और जिन विद्यार्थियों का पंजीकरण सही पाया गया है उनका पंजीकरण नंबर वैबसाइट पर उपलब्ध है। इन परीक्षाओं का फार्म भरने के लिए एसपीयूईपी पर जाकर स्टूडैंट लाॅग इन पर क्लिक करें तथा लाॅग इन करने के लिए यूजर आईडी रजिस्ट्रेशन नंबर तथा पासवर्ड में जन्मतिथि डालें। ऑनलाइन फार्म भरने के लिए दिशा निर्देश वैबसाइट पर उपलब्ध हैं। बता दें कि विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षाएं मई-जून में निर्धारित की गई हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!