Himachal: प्रदेश में महंगा हुआ सीमैंट, अभी और दाम बढ़ाने की तैयारी

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Aug, 2024 04:50 PM

solan state cement expensive

हिमाचल में सीमैंट 10 रुपए महंगा हो गया है। सीमैंट कंपनियों ने वीरवार रात से सीमैंट के रेट बढ़ा दिए हैं। यही नहीं, आने वाले दिनों में सीमैंट और भी महंगा हो सकता है।

सोलन (ब्यूरो): हिमाचल में सीमैंट 10 रुपए महंगा हो गया है। सीमैंट कंपनियों ने वीरवार रात से सीमैंट के रेट बढ़ा दिए हैं। यही नहीं, आने वाले दिनों में सीमैंट और भी महंगा हो सकता है। सीमैंट कंपनियों की 15 रुपए और रेट बढ़ाने की योजना है। सीमैंट कंपनियों ने प्रदेश के लोगों को महंगाई का जोर का झटका दिया है। हालांकि अप्रैल में कंपनियों ने सोलन सहित बॉर्डर एरिया में सीमैंट के रेट को कम किया था, लेकिन इस बार बढ़ाए गए दामों से उस राहत को भी छीन लिया है। सीमैंट के रेट बढ़ने की पिछले कई दिनों से संभावना थी। कंपनियां अपने डीलरों को रेट बढ़ाने से पूर्व ही मैसेज भेज देती हैं। जनवरी महीने में कंपनियों ने अपने डीलरों को सीमैंट के 5 रुपए तक दाम बढ़ाने का मैसेज किया था। इसके कुछ दिन बाद दाम बढ़ गए थे।

अप्रैल महीने में सीमैंट सस्ता भी हुआ था। 10 रुपए प्रतिबैग सीमैंट के रेट कम हुए थे। सोलन में सीमैंट के रेट बढ़कर 430 रुपए प्रति बैग हो गए हैं। यदि पूरे प्रदेश की बात करें तो सीमैंट का बैग 430 रुपए से 530 रुपए प्रति बैग बिक रहा है। पिछले करीब साढ़े 5 वर्षों में सीमैंट के दामों में 150 से 220 रुपए प्रति बैग की वृद्धि हुई है। यह बात अलग है कि पड़ोसी राज्यों में सीमैंट सस्ता है और जहां पर उत्पादन हो रहा है, उस राज्य में सीमैंट महंगा हो गया है। अब देखना होगा कि सरकार इस दिशा में क्या कदम उठाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!