पेशी से लौट रहा कैदी पुलिस को चकमा देकर फिल्मी स्टाइल में फरार

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Jul, 2024 09:47 PM

solan police prisoner absconded

पेशी से लौट रहा एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फिल्मी स्टाइल में फरार हो गया। उसने बस की खिड़की से छलांग लगाई और भाग गया।

सोलन (अमित): पेशी से लौट रहा एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फिल्मी स्टाइल में फरार हो गया। उसने बस की खिड़की से छलांग लगाई और भाग गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सोलन पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि कुमारहट्टी चौक पर तैनात यातायात पुलिस कर्मचारी ने पुलिस चौकी डगशाई में दूरभाष द्वारा सूचना दी कि चौथी वाहिनी के पुलिस जवान ने बताया कि इसके पास से अचानक एक नेपाली मूल का आरोपी सुखदेव भाग गया है। इस सूचना पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सूचना देकर नाकाबंदी कर दी। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते पुलिस चौकी डगशाई व पुलिस थाना धर्मपुर के पुलिस कर्मचारियों की टीमें तैयार कर आरोपी को ढूंढने के लिए सर्च ऑप्रेशन चलाया गया। इस दौरान आरोपी सुखदेव सिंह निवासी नेपाली हाल निवास सिरमौर को 2 घंटे के भीतर गांव थापों से पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में धारा 262 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच के दौरान पाया गया कि उक्त आरोपी कांडा जेल में मादक पदार्थ अधिनियम के मामलों में बंद है। उसे आदर्श केंद्रीय कारागार कंडा जिला शिमला से चौथी आरक्षित भारतीय रिजर्व वाहिनी के जवानों की सुरक्षा में सीजेएम कोर्ट नाहन में पेशी हेतु ले जाया गया था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उक्त पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा में उसे एचआरटीसी बस में वापस कंडा जेल ले जाया जा रहा था। इस दौरान कुमारहट्टी बस स्टॉप के पास बस रुकने के उपरांत आरोपी एकदम से पिछली खिड़की से कूद कर फरार हो गया। जांच पर यह भी पाया गया कि आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। इसके खिलाफ पुलिस थाना सदर मंडी में एक अभियोग व पुलिस थाना सदर शिमला में एक अभियोग मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!