घर को जा रहे थे, लेकिन एक भयानक हादसे ने रास्ते में ले ली जान(Video)

Edited By kirti, Updated: 24 Nov, 2019 11:49 AM

हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात सोलन मीनस मार्ग पर नोहराधार से 7 किमी आगे राजगढ़ की तरफ कंडा के पास हुआ। बता दें कि कंडा निवासी विवेक पुत्र धर्मपाल 27 वर्ष...

नाहन (सतीश/गोपाल): हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात सोलन मीनस मार्ग पर नोहराधार से 7 किमी आगे राजगढ़ की तरफ कंडा के पास हुआ। बता दें कि कंडा निवासी विवेक पुत्र धर्मपाल 27 वर्ष व साहिल पुत्र रणदीप पपु 21 वर्ष नोहराधार से अपने घर जा रहे थे मात्र अपने घर से एक किमी पीछे यह दुर्घटना हुई।
PunjabKesari

सुबह जब ग्रामीण जंगल मे पत्ती के लिए जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि नीचे खाई में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। उन्होंने इसकी सूचना तुरन्त गांव वालो को दी। ग्रामीण दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंचे देखा कि दोनों की लाशें नाले में पड़ी थी मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितना भयानक होगा। इस हादसे की ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी। सुबह ही पुलिस प्रसाशन मौके पर पहुंच गए थे। दोनों के शवो को पोस्टपार्टम के लिए राजगढ़ भेज दिया हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!