Edited By Kuldeep, Updated: 11 Jul, 2026 10:02 PM

वर्ल्ड कैंसर केयर (कैंसर केयर चैरिटेबल सोसायटी) ने वर्धमान टैक्सटाइल्स लिमिटेड बद्दी के सीएसआर कार्यक्रम के तहत 9 से 11 जुलाई तक जिला में 3 निःशुल्क कैंसर जांच एवं जन-जागरूकता शिविरों का आयोजन किया।
सोलन (ब्यूरो): वर्ल्ड कैंसर केयर (कैंसर केयर चैरिटेबल सोसायटी) ने वर्धमान टैक्सटाइल्स लिमिटेड बद्दी के सीएसआर कार्यक्रम के तहत 9 से 11 जुलाई तक जिला में 3 निःशुल्क कैंसर जांच एवं जन-जागरूकता शिविरों का आयोजन किया। शिविरों का आयोजन 9 जुलाई को सपरून में दुर्गेश हैप्पी वैली वैल्फेयर सोसायटी, 10 को बड़ोग पंचायत घर (गांव थापो) तथा 11 जुलाई को गांव धर्मपुर स्थित साई मंदिर में साई चैरिटेबल एंड सोशल वैल्फेयर सोसायटी के सहयोग से किया गया। इस दौरान लोगों को कैंसर की रोकथाम, शुरूआती पहचान, समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
वर्ल्ड कैंसर केयर की मोबाइल मैडीकल यूनिट के माध्यम से लाभार्थियों को मैमोग्राफी (स्तन कैंसर जांच), ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, ब्लड शूगर, रक्तचाप (बीपी), बोन मिनरल डैंसिटी (बीएमडी), सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श जैसी सभी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। जिन मरीजों में गंभीर बीमारी की आशंका पाई गई, उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए विशेषज्ञ संस्थानों में रैफर किया गया। संस्था के प्रबंध निदेशक गुरमिंदर सिंह गिल ने कहा कि वर्ल्ड कैंसर केयर भविष्य में भी ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में ऐसे निःशुल्क कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर आयोजित करता रहेगा।