भाजपा कर रही अपना काम, सरकार अपने बोझ से गिरेगी : बिंदल

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Mar, 2024 05:31 PM

solan bjp bindal press conference

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर छाए संकट से उनकी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा केवल अपना काम करती है। सरकार अपने बोझ से गिरे तो उसमें हम कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव की...

सोलन (पाल): भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार पर छाए संकट से उनकी पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा केवल अपना काम करती है। सरकार अपने बोझ से गिरे तो उसमें हम कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगी है। पार्टी का लक्ष्य चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करना है। सोलन में शिमला संसदीय क्षेत्र का कार्यालय खोलना लोकसभा चुनाव की तैयारियों का ही हिस्सा है।

कांग्रेस का यह आरोप कि भाजपा ने 6 विधायकों को किडनैप किया है, यह हास्यास्पद है। ये विधायक इतने कमजोर व पंगु नहीं हैं कि कोई उन्हें किडनैप कर सके, उलटा सरकार चुने गए प्रतिनिधियों के साथ अलोकतांत्रिक व्यवहार कर रही है। उनके परिवार वालों को व दोस्तों को डराने-धमकाने में लगी हुई है। जब सरकार में चुने हुए प्रतिनिधियों को ही सम्मान नहीं मिलेगा तो तब इस प्रकार प्रतिशोध होता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए 20 मार्च की कार्ययोजना तैयार है। इसके बाद प्रदेश में बड़े कार्यक्रम भी होंगे। इस मौके पर भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन प्रभारी, सांसद सुरेश कश्यप, रश्मिधर सूद, पूर्व मंत्री डा. राजीव सहजल, जिला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल व अन्य नेता उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!