राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने सोलन हादसे पर जताया दुख, घटना की जांच के दिए आदेश

Edited By Vijay, Updated: 14 Jul, 2019 09:44 PM

solan accident

राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला सोलन के नाहन-कुम्हारहट्टी मार्ग पर स्थित एक निजी होटल के ध्वस्त होने के कारण उसमें उपस्थित सेना के जवानों तथा अन्य लोगों के दब जाने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। राज्य मुख्यालय से प्राप्त...

शिमला (योगराज): राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला सोलन के नाहन-कुम्हारहट्टी मार्ग पर स्थित एक निजी होटल के ध्वस्त होने के कारण उसमें उपस्थित सेना के जवानों तथा अन्य लोगों के दब जाने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। राज्य मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हुई है जबकि 21 घायल हुए हैं। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिवारों को इस अपूर्णीय क्षति से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने दिए घटना के कारणों की जांच के आदेश

वहीं मुख्यमंत्री ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिवारों को इस अपूर्णीय क्षति से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को श्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए।

शीघ्र निकाल लिए जाएंगे शेष दबे लोग

इस घटना में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम चिकित्सकों और एम्बुलैंस के साथ मौके पर मौजूद है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष दबे लोगों को भी शीघ्र निकाल लिया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!