हिमाचल में बर्फबारी का क्रम जारी, रोहतांग सहित इन दर्रों पर डेढ़ फुट से अधिक हिमपात

Edited By Vijay, Updated: 27 Apr, 2024 07:53 PM

snowfall in rohtang pass

एक ओर मैदानी क्षेत्रों में तापमान लोगों के पसीने छुड़ा रहा है, वहीं प्रदेश में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हिमपात व बारिश से लोग ठिठुर गए हैं। रोहतांग दर्रे सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजुम में सुबह से हिमपात का क्रम जारी है तथा करीब डेढ़ फुट से अधिक...

मनाली (सोनू): एक ओर मैदानी क्षेत्रों में तापमान लोगों के पसीने छुड़ा रहा है, वहीं प्रदेश में अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हिमपात व बारिश से लोग ठिठुर गए हैं। रोहतांग दर्रे सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजुम में सुबह से हिमपात का क्रम जारी है तथा करीब डेढ़ फुट से अधिक हिमपात हो चुका है जबकि दारचा, कोकसर, सिस्सू जैसे ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में भी 8 से 10 इंच हिमपात हुआ। अप्रैल के अंत में हो रहे भारी हिमपात ने लाहौल के किसानों के पसीने छुड़ा दिए हैं। हिमपात से ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों की दिक्कत बढ़ी है। शनिवार को मनाली की ओर से सामान से भरे ट्रक दारचा पहुंचे। हालांकि मौसम की बेरुखी उनकी दिक्कत को बढ़ा सकती थी।

मनाली-लेह मार्ग नहीं हो पाया बहाल
4 दिन बीत जाने के बाद भी मनाली-लेह मार्ग वाहनों के लिए बहाल नहीं हो पाया है। बारालाचा दर्रे में हिमपात ने बीआरओ सहित राहगीरों की दिक्कत बढ़ा दी है। हालात ऐसे ही रहे तो लेह जाने वाले ट्रक चालकों का इंतजार लम्बा हो सकता है। एसपी लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि सिस्सू में भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है, लेकिन वाहनों को वाया नर्सरी तेलिंग होकर भेजा जा रहा है। हिमपात से शिंकुला मार्ग भी बंद कर दिया गया है। मौसम को देखते हुए पर्यटकों को भी वापस मनाली की ओर भेज दिया है। लोगों से आग्रह है कि खराब मौसम के बीच सफर करने से बचें।

भूस्खलन होने से तांदी-संसारी मार्ग बंद
उदयपुर उपमंडल के कुरचेहड़ में भूस्खलन होने से तांदी-संसारी मार्ग बंद हो गया है। बीआरओ ने मार्ग बंद होने की जानकारी डीडीएमए को दी है। हालांकि बीआरओ सड़क बहाल करने में जुट गया है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क बहाली में समय लगेगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!