देवभूमि में Snow से लकदक हुए टूरिस्ट स्पॉट्स, सैलानियों ने की जमकर मस्ती (Watch Video)

Edited By Ekta, Updated: 08 Nov, 2019 12:21 PM

देवभूमि में नवंबर महीने में बर्फबारी से टूरिस्ट स्पॉट्स गुलजार हो गए हैं। ऐसा लग रहा है मानो धरा पर किसी ने सफेद चादर बिछा दी हो। यहां सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है। पर्यटक नगरी नारकंडा के हाटू पीक पर शुक्रवार को इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई।...

शिमला/कुल्लू: देवभूमि में नवंबर महीने में बर्फबारी से टूरिस्ट स्पॉट्स गुलजार हो गए हैं। ऐसा लग रहा है मानो धरा पर किसी ने सफेद चादर बिछा दी हो। यहां सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है।
PunjabKesari

पर्यटक नगरी नारकंडा के हाटू पीक पर शुक्रवार को इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यहां पहाड़ियों पर दो इंच बर्फ की सफेद चादर बिछी।
PunjabKesari

इसके अलावा नारकंडा की देरठू और मतियाना की कमलोड़ी पीक पर भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।
PunjabKesari

निचले क्षेत्रों में जारी बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। होटल व्यवसायी को बर्फबारी से इस वर्ष अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। मनाली में आसपास के इलाकों में काफी बर्फबारी हुई है। रोहतांग पास, गुलाबा और मढ़ी के अलावा, 25 किमी दूर सोलांग वैली में भी ताजा बर्फबारी हुई है।
PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!