लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा में हिमपात, आंधी ने मचाया कोहराम

Edited By Vijay, Updated: 01 Apr, 2024 12:22 AM

snowfall and storm

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा जिला के ऊंचे क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गए हैं। राजधानी शिमला सहित मैदानी व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही।

शिमला (राजेश): हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चम्बा जिला के ऊंचे क्षेत्र बर्फ से लकदक हो गए हैं। राजधानी शिमला सहित मैदानी व मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके अलावा आंधी ने आज भी कोहराम मचाया और इससे कई जगह बिजली गुल हो गई। 

4 नैशनल हाईवे और 274 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप्प 
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में बारिश बर्फबारी से रविवार शाम तक 4 नैशनल हाईवे और 274 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप्प रही। लाहौल-स्पीति जिला में सबसे ज्यादा 259 सड़कें बंद रहीं। मंडी में 5, कुल्लू में 3, चम्बा में 2 और किन्नौर व शिमला में एक-एक सड़क अवरुद्ध रहीं। इसके अतिरिक्त लाहौल-स्पीति में 2 और किन्नौर व कुल्लू जिला में एक-एक नैशनल हाईवे भी अवरुद्ध है। बारिश-बर्फबारी के साथ अंधड़ चलने से राज्य में 475 ट्रांसफार्मरों के खराब होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। 

लाहौल-स्पीति के गोंदला में 22 सैंटीमीटर बर्फबारी
बीते 24 घंटों के दौरान लाहौल-स्पीति के गोंदला में 22, कुकुमसेरी में 12 और केलांग में 8 सैंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। किन्नौर के कल्पा में 6 सैंटीमीटर बर्फ गिरी है। रविवार को शिमला का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री, भुंतर का 18.5 डिग्री, कल्पा का 6, धर्मशाला का 24, ऊना का 32.2, मनाली का 17.5, मंडी का 25.2, हमीरपुर का 24.4 व चम्बा का 24.9 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

24 घंटे में मौसम साफ रहने की संभावना 
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य भर में मौसम के साफ रहने की उम्मीद जताई है। हालांकि 2 अप्रैल से मौसम फिर करवट लेगा और एक बार फिर बारिश व बर्फबारी का दौर शुरू होगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता से अप्रैल के पहले हफ्ते मौसम के कड़े तेवर रहेंगे। उन्होंने कहा कि 3 से 6 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!