कुल्‍लू पुलिस ने दबोचा नशा तस्‍कर, 958 ग्राम चरस समेत किया गिरफ्तार

Edited By kirti, Updated: 15 Dec, 2019 01:59 PM

smugglers

थाना पतलीकूहल के तहत पुलिस ने एक ग्रामीण से करीब एक किलोग्राम चरस बरामद की है पुलिस थाना पतलीकूहल के तहत पुलिस ने एक ग्रामीण से करीब एक किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपित पुलंग से चरस की खेप लेकर शहर की ओर जा रहा था, जिसे गश्‍त के दौरान पुलिस ने पकड़...

कुल्लू(दिलीप): थाना पतलीकूहल के तहत पुलिस ने एक ग्रामीण से करीब एक किलोग्राम चरस बरामद की है पुलिस थाना पतलीकूहल के तहत पुलिस ने एक ग्रामीण से करीब एक किलोग्राम चरस बरामद की है। आरोपित पुलंग से चरस की खेप लेकर शहर की ओर जा रहा था, जिसे गश्‍त के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक पतलीकूहल पुलिस की टीम गश्त पर थी तो चेत राम उर्फ चमन निवासी पुलंग गांव की ओर से पैदल ही आ रहा था। पुलिस को अपने सामने देख वह घबरा गया। पुलिस को उसकी गतिविधि संदिग्‍ध लगी तो उसकी रोक कर तलाशी ली। पुलिस को उसके कब्जे से 958 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा आरोपित चरस कहां से लाया, इसकी जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!