कोटिघाट के कलावन नाले में मिला नर कंकाल, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 13 Jan, 2021 07:42 PM

skeleton found in ravine

पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत दूरदराज की ग्राम पंचायत कोटिघाट के कलावन नाला में एक नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोटिघाट पंचायत के उपप्रधान सोहन लाल ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि कोटिघाट के बोट कटेड़ी गांव के निकट कलावन नाले...

कुमारसैन (सोनी): पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत दूरदराज की ग्राम पंचायत कोटिघाट के कलावन नाला में एक नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोटिघाट पंचायत के उपप्रधान सोहन लाल ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि कोटिघाट के बोट कटेड़ी गांव के निकट कलावन नाले में एक नर कंकाल पड़ा है। पुलिस स्टेशन कुमारसैन के एसएचओ जयदेव शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची व नर कंकाल को कब्जे में लिया। एसएचओ ने बताया कि नर कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!