Weather update: हिमाचल के 7 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, कुछ स्थानों पर बर्फबारी व बारिश की संभावना

Edited By Kuldeep, Updated: 04 Jan, 2026 07:52 PM

shimla weather cold

राज्य में लगातार गिरते तापमान, शीतलहर और कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में प्रस्तावित बर्फबारी से ठंड और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

शिमला (संतोष): राज्य में लगातार गिरते तापमान, शीतलहर और कोहरे के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में प्रस्तावित बर्फबारी से ठंड और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रदेश में जनवरी की कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह जकड़ लिया है और पूरे राज्य में भीषण शीतलहर का असर बना हुआ है। वहीं, राज्य के 7 जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन व सिरमौर में 8 जनवरी तक घने कोहरे का यैलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 5 व 6 जनवरी को ऊंचे पहाड़ों पर एक-दो स्थानों पर बर्फबारी व बारिश की संभावनाएं है। 7 से 10 जनवरी के बीच प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। रविवार को प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहा और शिमला व मनाली जैसे प्रमुख हिल स्टेशनों पर सुबह से धूप खिली रही, लेकिन सुंदरनगर, बिलासपुर और पांवटा साहिब में घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता पर असर पड़ा।

राज्य में 5 स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है, जिनमें सबसे ठंडा इलाका लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 6.3 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि स्पीति का ताबो माइनस 6.1, किन्नौर का कल्पा माइनस 3, रिकांगपिओ माइनस 0.4 और नारकंडा माइनस 0.1 डिग्री सैल्सियस के साथ शून्य से नीचे रहा। बजौरा में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री, ऊना में 15.8 डिग्री व राजधानी शिमला में 12.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है।

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!