Weather Update: ऊंची चोटियों पर हिमपात और बारिश, सोमवार से राहत देगा मौसम

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Apr, 2026 10:09 PM

shimla weather clear

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। राज्य के ऊंचे इलाकों, विशेषकर कोकसर में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। कुकुमसेरी में सबसे अधिक 7.8 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि केलांग और कोकसर में बूंदाबांदी दर्ज की गई। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 0.4 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में वर्षा और बर्फबारी का दौर रुक-रुक कर जारी रहेगा। 25 अप्रैल को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है, वहीं 20 और 24 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। सप्ताह के शेष दिनों में अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अगले 24 घंटों के बाद राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सैल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में पुनः बदलाव आ सकता है।

हिमाचल में सामान्य से 41 फीसदी अधिक हुई वर्षा
हिमाचल प्रदेश में 1 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच मानसून पूर्व की वर्षा ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में पूरे प्रदेश में 61 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य (43.4 मिलीमीटर) से 41 प्रतिशत अधिक है। बिलासपुर में सबसे अधिक 399 फीसदी की वृद्धि के साथ 80.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। सोलन में सामान्य से 258 प्रतिशत और शिमला में 142 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई। किन्नौर (-32 फीसदी) और लाहौल-स्पीति (-11 फीसदी) में सामान्य से कम वर्षा हुई। मंडी, सिरमौर और हमीरपुर जैसे जिलों में भी सामान्य से 138 से 156 फीसदी अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!