देखें रात 9 बजे तक का शिमला अपडेट

Edited By Vijay, Updated: 12 Jun, 2022 09:09 PM

shimla update

शिमला अपडेट में हम लाए हैं रात 9 बजे तक की कुछ ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शैड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं।

शिमला (ब्यूरो): शिमला अपडेट में हम लाए हैं रात 9 बजे तक की कुछ ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शैड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। 

युवक से 2.89 ग्राम चिट्टा बरामद
शिमला:
उपनगर संजौली में पुलिस ने एक युवक को चिट्टे संग गिरफ्तार किया है। युवक के पास से पुलिस ने 2.89 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मी नारायण मंदिर रोड के पास एक युवक चिट्टे के साथ इधर-उधर घूम रहा है। पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गया और भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही उसे दबोच लिया। युवक की पहचान त्रिलोक नेगी गांव मसली चिडग़ांव रोहड़ू के तौर पर हुई है। पुलिस ने थाना ढल्ली के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति हमारे देश का चेहरा बदल देगी : गोविंद ठाकुर
शिमला:
इंडोरामा चैरिटेबल ट्रस्ट ने मिशन एजुकेट इंडिया निरक्षरता उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। यह चैरिटेबल ट्रस्ट 12वीं कक्षा तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए 7 जिलों में हिमाचल के जरूरतमंद और आॢथक तौर पर कमजोर 150 बच्चों की मदद कर रहा है। इस कार्य की समर्थन राशि प्रति वर्ष 32 लाख है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा हमारे समाज का सोना है और शिक्षा का उपहार सबसे कीमती उपहार है, जो किसी व्यक्ति को दिया जा सकता है।  उन्होंने कहा कि ड्रॉप आऊट छात्रों में 24.3 प्रतिशत बालिकाएं हैं और यह संस्था अधिक बालिकाओं का समर्थन कर रही है।

आम जनता का मजाक बना रहे आप नेता : अविनाश राय खन्ना
शिमला:
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से दिए गए बयान हास्यास्पद हैं। उन्होंने आप नेताओं को पंजाब में किए गए कार्यों पर श्वेत पत्र लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से की गई सभी घोषणाएं अधूरी हैं, जबकि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने जनता के साथ किए गए वायदों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने हमीरपुर और मिंजर मेले के बारे में जो बयान दिया है, वह उनके अनुभव और योग्यता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को यह भी नहीं पता की मिंजर मेला चंबा में होता है।

स्कूलों में जुलाई के दूसरे हफ्ते विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे बैग
शिमला:
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले 4 कक्षाओं के लगभग 2.50 लाख विद्यार्थियों को स्कूल बैग दिए जाएंगे। विभाग जुलाई माह के दूसरे हफ्ते में स्कूलों में बैग का आबंटन शुरू कर देगा। बताया जा रहा है कि कंपनी 15 दिनों में बैग की सप्लाई राज्य खाद्य आपूर्ति निगम को भेज देगी। इसके बाद निगम शिक्षा विभाग द्वारा बनाए जाने वाले डिस्ट्रिब्यूशन सैंटर में यह बैग पहुंचाएगी, जहां से स्कूल तक यह बैग पहुंचाए जाएंगे।  विभाग ने स्कूलों को पहले ही शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दे दिए हैं। इस बार विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी के रंग के मुताबिक ही ये बैग दिए जाएंगे। छात्राओं को मैरू न वर्दी की तरह मैरून बैग व छात्रों को हरे रंग की वर्दी के मुताबिक हरे रंग का बैग दिया जाएगा। सरकार ने इस बार विद्यार्थियों के वर्दी के रंग का ही स्कूल बैग देने का फैसला लिया है। 

मेधावी छात्रों के नाम पर राजनीति न करे विपक्ष : सत्ती
शिमला:
हिमाचल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने विपक्ष को मेधावी छात्रों के नाम पर राजनीति न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को अब मेधावी बच्चों को दिए जाने वाले लैपटाप भी अखर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता आए दिन अपनी पार्टी के भीतर जारी गुटबाजी को छिपाने के लिए इस तरह की आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने विकास कार्य को जिस तरह से गति प्रदान की है, उससे कांग्रेस नेता बौखला गए हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास कर रहे हैं। इसके अलावा जिन प्रोजैक्टों पर काम चल रहा है, उनको समयबद्ध किया गया है। 

जुब्बल-नावर-कोटखाई में व्यापक स्तर पर खेल को दिया जाएगा बढ़ावा : रोहित
रोहड़ू:
खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। खेलों को प्रोत्साहित करने और प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए जुब्बल-नावर-कोटखाई में खेल मैदानों को वरीयता दी जाएगी। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने ग्राम विकास मंडल बटाड़ा द्वारा आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कबड्डी जैसे स्थानीय स्तर पर खेले जाने वाले खेलों को भी प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। ग्राम विकास मंडल बटाड़ा के प्रधान रोहित शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच भमनोली और मसली के बीच खेला गया, जिसमें भमनोली ने मसली को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। बतौर मुख्यातिथि मौजूद विधायक रोहित ठाकुर ने प्रतियोगिता की विजेता टीम भमनोली व उपविजेता टीम मसली को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

राजेश बने बीओसीआई के प्रदेश अध्यक्ष
शिमला:
हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर को बस-कार कैमफिटेशन ऑफ  इंडिया (बीओसीआई) का हिमाचल प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति बोकी के हैदराबाद में हुए सम्मेलन में की गई। बोकी राष्ट्रीय स्तर पर बस एवं कार तथा ऑटो जैसे व्यवसायिक वाहनों की राष्ट्रीय स्तरीय संस्था है, जो समय-समय पर व्यवसायिक वाहनों की समस्याएं सरकार के समक्ष उठाती है। बोकी के  चेयरमैन प्रशांत पटवर्धन ने राजेश पराशर की नियुक्ति की। हिमाचल निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाराशर को बोकी का अध्यक्ष बनाए जाने पर हिमाचल प्रदेश के निजी बस ऑपरेटर में उत्साह है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!