Weather Update: तीन स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंचा

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Nov, 2026 11:18 PM

shimla temperature minimum

हिमाचल में सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह तक दर्ज आंकड़ों में तीन स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह तक दर्ज आंकड़ों में तीन स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। बीती रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में महज 24 घंटे के भीतर 5 से 7 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी ओर दिन में खिल रही धूप लोगों को ठंड से कुछ राहत दे रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार लाहौल-स्पीति का कुकुमसेरी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 4.1 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया। केलांग में पारा माइनस 3.1 डिग्री और कल्पा में माइनस 0.7 डिग्री तक पहुंच गया। इन इलाकों में रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों में भी ठंड का असर बढ़ा है।

मनाली और सेओबाग में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। भुंतर में 3.6, कुफरी में 4.2, बरठीं में 5.7, सोलन में 6.0, सुंदरनगर और चम्बा में 6.1, मंडी में 6.2, पालमपुर में 7.0 और शिमला में 7.6 डिग्री सैल्सियस तापमान रहा। ठंड बढ़ने के बावजूद फिलहाल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 नवम्बर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रहने की संभावना है। ऐसे में पर्यटकों को बर्फबारी के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है, जबकि स्थानीय लोगों को सुबह और रात के समय बढ़ती ठंड का सामना करना पड़ेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!