Samej cloud burst: शिमला के सुन्नी डैम के नजदीक डोगरी में दो और शव मिले, पांच दिनों से सर्च ऑप्रेशन जारी

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Aug, 2024 01:34 PM

shimla sunni dam dead body recovered

समेज में त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑप्रेशन के पांचवें दिन सोमवार सुबह सुन्नी डैम के करीब डोगरी से दो शव बरामद हुए है। इसमें एक शव लड़की का और एक शव पुरुष का है।

शिमला (योगराज): समेज में त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑप्रेशन के पांचवें दिन सोमवार सुबह सुन्नी डैम के करीब डोगरी से दो शव बरामद हुए है। इसमें एक शव लड़की का और एक शव पुरुष का है। लड़की के शव 14 से 17 साल का प्रथम दृष्टया में बताया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि लड़की का शव सही हालात में बरामद हुआ है, वहीं पुरुष की शव क्षत विक्षत हालत में मिला है। दोनों शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले हैं जिनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। कुल्लू प्रशासन को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सुन्नी को भेज दिया गया। उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने कहा कि सर्च ऑप्रेशन तीव्र गति से चला हुआ है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!