बर्फबारी से हजारों गांव अंधेरे में, लाहौल-किन्नौर में हिमस्खलन की आशंका

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Jan, 2023 10:27 PM

shimla snowfall avalanche

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों व जिलों में बर्फबारी से प्रदेश में 904 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। ऐसे में प्रदेश के हजारों गांवों में बिजली नहीं है। प्रदेश के लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में हिमस्खलन की आशंका के चलते लाहौल-स्पीति के...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों व जिलों में बर्फबारी से प्रदेश में 904 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। ऐसे में प्रदेश के हजारों गांवों में बिजली नहीं है। प्रदेश के लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में हिमस्खलन की आशंका के चलते लाहौल-स्पीति के डी.सी. सुमित खिमटा व डी.सी. किन्नौर सुरेन्द्र सिंह राठौर ने लोगों से आग्रह किया है कि वे घरों से बाहर न निकलें। लाहौल के इतिहासकार चंद्र मोहन परशीरा का कहना है कि इस बार लगातार जारी बर्फबारी के क्रम से सिकुड़ते ग्लेशियरों को संजीवनी मिली है। उनका कहना है कि यह हिमपात कुल्लू और लाहौल-स्पीति रेंज के ग्लेशियरों के लगातार टूटने व पिघलने की गति को रोकेगा।

सोमवार को लाहौल में थिरोट के सामने डिमरु नाले में भारी हिमस्खलन हुआ जिसके चलते चंद्रभागा (चिनाब) नदी का बहाव एक घंटे के बाद सुचारू हुआ। लाहौल-स्पीति में रविवार रात से भारी हिमपात के चलते लाहौल का मनाली से, जबकि स्पीति घाटी का किन्नौर से संपर्क कट गया है। वहीं किन्नौर के अधिकांश सम्पर्क मार्ग बाधित होने से जिला किन्नौर देश-दुनिया से पूरी तरह कट चुका है।

उधर, चम्बा जिले में भरमौर-पठानकोट एन.एच. पर सुल्तानपुर स्थित हैलीपैड के पास बारिश के दौरान पत्थर गिरने से हादसे क ा अंदेशा बना हुआ है। जिले में बर्फबारी व बारिश से 29 मार्ग यातायात के लिए प्रभावित हुए हैं। सोमवार तक इसमें से सिर्फ 2 मार्ग बहाल हो पाए हैं। विभाग के अनुसार मौसम साफ होते ही मंगलवार को जोत मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा। ऊपरी शिमला में भी अधिकतर मार्ग बंद हैं तथा जो बहाल किए भी गए हैं उन पर फिसलन के कारण खतरा बना हुआ है। यही नहीं 3 एन.एच. समेत 496 सड़कें भी बंद हो गई हंै। कई ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संपर्क कट गया है। एच.आर.टी.सी. के भी सैंकड़ों रूट प्रदेशभर में बंद हैं। वाटर सप्लाई की 23 स्कीमें भी बंद हैं।

अब एक सप्ताह तक साफ  रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में अब आने वाले एक हफ्ते तक मौसम साफ  रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में 4 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश-बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!