Shimla: 15 तक स्कूलों में ज्वाइन नहीं किया तो विद्ड्रा हो सकती है प्रिंसीपल प्रमोशन

Edited By Kuldeep, Updated: 09 Apr, 2026 10:01 PM

shimla school join promotion withdraw

सरकार ने नवनियुक्त स्कूल प्रधानाचार्यों को 15 अप्रैल तक नए स्टेशन में ज्वाइन करने का समय दिया है। इस तय अवधि में प्रधानाचार्य यदि स्कूलों में ज्वाइन नहीं करते हैं तो उनके प्रमोशन ऑर्डर विद्ड्रा भी हो सकते हैं।

शिमला (प्रीति): सरकार ने नवनियुक्त स्कूल प्रधानाचार्यों को 15 अप्रैल तक नए स्टेशन में ज्वाइन करने का समय दिया है। इस तय अवधि में प्रधानाचार्य यदि स्कूलों में ज्वाइन नहीं करते हैं तो उनके प्रमोशन ऑर्डर विद्ड्रा भी हो सकते हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि ऐसे में प्रमोशन ऑर्डर विद्ड्रा करने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि अब स्कूलों में कलस्टर प्रणाली शुरू हो गई है। प्रधानाचार्य का पद खाली होने से अधिकतर कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में स्कूल प्रधानाचार्यों को 15 अप्रैल तक ज्वाइन करने को कहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि लगभग 850 शिक्षकों को स्कूल प्रधानाचार्य के पद पर प्रमोट किया गया है।

एनटीटी मामले पर शिक्षा मंत्री ने कहा है कि एनटीटी भर्ती में नियमों में छूट देने की पैरवी एनसीटीई के अध्यक्ष और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि हिमाचल में एनसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान नहीं है, ऐसे में हिमाचल को छूट दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह जल्द ही दिल्ली जाएंगे और इसमें एक वर्ष के डिप्लोमा की मांग की जाएगी। बीते दिनों सरकार ने 6,200 पदों पर एनटीटी की भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन 2 वर्ष के डिप्लोमाधारक न मिलने के कारण यह भर्ती सिरे नहीं चढ़ी। इस दौरान केवल 84 ही पात्र उम्मीदवार मिले।

शास्त्री शिक्षकों को जल्द मिलेगी तैनाती
शिक्षा मंत्री ने कहा है कि 187 शास्त्री शिक्षकों को पंचायत चुनाव से पहले तैनाती दे दी जाएगी। उनके स्टेशन लग कर फाइल जैसे ही आती है तो उसे अप्रूवल दे दी जाएगी। यदि सीएम कार्यालय को भेजी जाती है तो इसकी जल्द मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा। इसी के साथ प्रयास किए जाएंगे कि एसएमसी शिक्षकों को विभाग में जल्द समायोजित किया जाए। सरकार इन्हें एलडीआर कोटे के तहत विभाग में समायोजित करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!