आक्रोश रैली के दौरान जनता में बढ़ती महंगाई को लेकर दिखा गुस्सा : राठौर

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Mar, 2021 07:01 PM

shimla rally dearness public anger

प्रदेश में भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी द्वारा शिमला में आयोजित आक्रोश रैली में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जिस तरह से गुस्सा जनता में देखने को मिला, उससे तय है कि वर्ष 2022 में कांगे्रस राज्य में सत्तारूढ़ होगी।

शिमला: प्रदेश में भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी द्वारा शिमला में आयोजित आक्रोश रैली में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जिस तरह से गुस्सा जनता में देखने को मिला, उससे तय है कि वर्ष 2022 में कांगे्रस राज्य में सत्तारूढ़ होगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उक्त बात कही। उन्होंने आक्रोश रैली को सफल करार दिया। आक्रोश रैली में प्रदेश भर से पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष ने भी प्रदेश कांग्रेस के कार्यों की सराहना की थी। राठौर ने जारी बयान में कहा कि 2 वर्ष पूर्व जब उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाली थी तो उनके सामने बहुत चुनौतियां थीं। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का उन्हें सहयोग मिला और आज कांग्रेस पूरी तरह से मजबूत स्थिति में है। अब तक प्रदेश में भाजपा के खिलाफ  जितने भी प्रदर्शन और आयोजन किए गए उनमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस शासनकाल में महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार फैला है। कोविड काल में भी सरकार ने लोगों को कोई राहत नहीं दी। पी.पी.ई. व सैनिटाइजर सहित अन्य घोटालों से प्रदेश की छवि धूमिल हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांगे्रस सड़कों पर उतर चुकी है और ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर पर सरकार को घेरा जा रहा है।

भाजपा का नहीं कोई योगदान
राठौर ने कहा कि प्रदेश के विकास में भाजपा का कोई भी योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार हैं तो आधुनिक हिमाचल निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हैं। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से ही लड़े जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!