22 जुलाई को शपथ ले सकते हैं उपचुनाव में जीते 3 नवनिर्वाचित विधायक

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Jul, 2024 11:22 PM

shimla mla oath

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित 3 विधायक कमलेश ठाकुर, हरदीप सिंह बावा और आशीष शर्मा के 22 जुलाई को शपथ लेने की संभावना है।

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए नवनिर्वाचित 3 विधायक कमलेश ठाकुर, हरदीप सिंह बावा और आशीष शर्मा के 22 जुलाई को शपथ लेने की संभावना है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तीनों नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री एवं विधायकों के मौजूद रहने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि देहरा विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी एवं कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने भाजपा के होशियार सिंह को 9,399 मतों से पराजित किया है। इसके अलावा नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा ने भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर को 8,990 मतों से तथा हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के आशीष शर्मा ने कांग्रेस के डा. पुष्पिंदर वर्मा को 1,571 मतों से पराजित किया है। इससे पहले 6 नवनिर्वाचित विधायकों सुधीर शर्मा, इंद्रदत्त लखनपाल, राकेश कालिया, अनुराधा राणा, कैप्टन रणजीत सिंह राणा और विवेक शर्मा ने बीते माह 12 जून को शपथ ली थी। पिछले उपचुनाव में कांग्रेस 4 और भाजपा 2 सीटों पर विजयी रही थी। इस तरह कुल मिलाकर 9 उपचुनावों में कांग्रेस ने 6 और भाजपा ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है।

विधानसभा समितियों में फिर होगा आंशिक फेरबदल
उपचुनाव में जीते 3 विधायकों के शपथ लेने के बाद विधानसभा समितियों में फिर से आंशिक फेरबदल होगा। इसके तहत नवनिर्वाचित 3 विधायकों को विधानसभा की समितियों में स्थान मिलने की संभावना है, साथ ही विधानसभा सचिवालय की तरफ से नवनिर्वाचित विधायकों को आवास का आबंटन भी किया जाएगा।

विधानसभा का सिटिंग प्लान बदलेगा, अब 3 महिला विधायक
विधानसभा में 2 बार हुए उपचुनावों के बाद सदन का सिटिंग प्लान बदलेगा। यह बदलाव विधानसभा के मानसून सत्र में देखने को मिलेगा, जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों का स्वागत किया जाएगा। विधानसभा में अब महिला विधायकों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है। पहले मौजूदा सदन में सिर्फ भाजपा की रीना कश्यप ही एकमात्र महिला विधायक थीं। इसके बाद 6 उपचुनाव में लाहौल-स्पीति से कांग्रेस की अनुराधा राणा और इसके बाद 3 उपचुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर चुनाव जीतकर आई हैं। अब विधानसभा की सभी रिक्तियों को भर लिया गया है। ऐसे में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस की सदस्य संख्या अब 40 और विपक्षी भाजपा की संख्या 28 हो गई है। सदन में अब कोई निर्दलीय विधायक नहीं होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!