शांता बोले- रिकॉर्ड मतदान की तरह ही BJP हासिल करेगी जीत

Edited By Vijay, Updated: 20 May, 2019 04:51 PM

कांगड़ा संसदीय सीट पर हुए रिकॉर्ड मतदान पर सांसद शांता कुमार ने कहा कि जिस तरह से कांगड़ा संसदीय सीट पर रिकॉर्ड मतदान हुआ है उसी तरह से भारतीय जनता पार्टी भी रिकॉर्ड मतों से जीतने वाली है तथा जो अधिक मतदान हुआ है यह सरकार की प्रति हमारी नीतियों के...

पालमपुर (संजीव राणा): कांगड़ा संसदीय सीट पर हुए रिकॉर्ड मतदान पर सांसद शांता कुमार ने कहा कि जिस तरह से कांगड़ा संसदीय सीट पर रिकॉर्ड मतदान हुआ है उसी तरह से भारतीय जनता पार्टी भी रिकॉर्ड मतों से जीतने वाली है तथा जो अधिक मतदान हुआ है यह सरकार की प्रति हमारी नीतियों के प्रति लोगों ने अपना समर्थन जताया है। वहीं एग्जिट पोल के नतीजों में एन.डी.ए. की जीत पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जो नतीजे बता रहे हैं और देश का वातावरण भी है उससे भी लगता है कि हमारी जीत होगी।

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि पहली बार ऐसा है कि हम हैं ,नरेंद्र मोदी हैं, हमारी पार्टी है और क्या कार्य करना लोगों को पता है। वहीं दूसरी ओर कोई है ही नहीं, किसको प्रधानमंत्री बनाएंगे और उनकी क्या योजनाएं हैं।  उन्होंने कहा कि जिस तरह से हिमाचल प्रदेश में रिकॉर्ड मतदान हुआ है तो बाकी राज्यों में भी हमारी जीत 2014 के मुकाबले अधिक होगी ऐसा लगता है। वहीं प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा विजय प्राप्त करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!