Sex Racket Case : मकान मालिक तक पहुंची जांच की आंच, पूछताछ के लिए थाने तलब

Edited By Vijay, Updated: 23 Jul, 2019 09:20 PM

sex racket case

मंडी में पकड़े गए सैक्स रैकेट मामले में अब पुलिस ने मकान मालिक को भी जांच में शामिल कर दिया है। पुलिस ने मकान मालिक को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है और जब उक्त व्यक्ति थाने में जाएगा तो उस दौरान ही इससे पूछताछ की जाएगी।

मंडी (नीरज): मंडी में पकड़े गए सैक्स रैकेट मामले में अब पुलिस ने मकान मालिक को भी जांच में शामिल कर दिया है। पुलिस ने मकान मालिक को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया है और जब उक्त व्यक्ति थाने में जाएगा तो उस दौरान ही इससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस को संदेह है कि जिस मकान में यह सैक्स रैकेट चल रहा था वहां यह गतिविधियां काफी दिनों से चल रही थीं, ऐसे में मकान मालिक के पास इस संदर्भ में क्या कुछ जानकारियां हैं, उसी बारे में पूछताछ की जाएगी।
PunjabKesari, Sex Racket Case Image

महिला दलाल 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

एस.पी. मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि मकान मालिक को पूछताछ में शामिल किया गया है और उसे थाने में आने के लिए कहा गया है। वहीं इस मामले में रैस्क्यू की गई 2 महिलाओं को अदालत ने परिजनों के हवाले कर दिया है तथा सैक्स रैकेट चलाने वाली महिला को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एस.पी. मंडी ने बताया कि रिमांड समाप्त होने से पहले आरोपी महिला को दोबारा अदालत में पेश करके आगामी रिमांड के लिए अपील की जाएगी ताकि सैक्स रैकेट की तह तक पहुंचा जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!