Chamba: सर्च ऑप्रेशन का 18वां दिन...6 वर्षीय मासूम का नहीं मिला कोई सुराग, आरोपी पिता न्यायिक हिरासत में

Edited By Vijay, Updated: 27 Aug, 2026 05:20 PM

search operation for missing child

हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में शराबी पिता की क्रूरता का शिकार हुए 6 वर्षीय मासूम का 18 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पति-पत्नी के आपसी विवाद और शराब के नशे ने एक मासूम की जिंदगी को उफनती रावी नदी की खौफनाक लहरों के हवाले कर दिया।

चम्बा (काकू): हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में शराबी पिता की क्रूरता का शिकार हुए 6 वर्षीय मासूम का 18 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पति-पत्नी के आपसी विवाद और शराब के नशे ने एक मासूम की जिंदगी को उफनती रावी नदी की खौफनाक लहरों के हवाले कर दिया। पुलिस और स्थानीय ग्रामीण दिन-रात बच्चे की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक उनके हाथ सिर्फ निराशा ही लगी है।

पति-पत्नी के विवाद में मासूम ने चुकाई कीमत
दिल दहला देने वाली यह घटना 10 अगस्त की है। जानकारी के अनुसार आरोपी पिता हितेश और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी, जिसके चलते पत्नी अपने मायके गई हुई थी। घटना वाले दिन (10 अगस्त) हितेश ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी को फोन किया। फोन पर दोनों के बीच तीखी कहासुनी हो गई। गुस्से में अंधा होकर हितेश इंसानियत की सारी हदें पार कर गया और अपने ही 6 साल के मासूम बेटे को परेल पुल पर ले जाकर नीचे उफनती रावी नदी में फैंक दिया।

रावी के किनारे खाक छान रहे परिजन और पुलिस
इस हृदयविदारक घटना को आज 18 दिन हो चुके हैं। बच्चे के परिजन और ग्रामीण अपने स्तर पर रावी नदी के किनारों पर चप्पे-चप्पे को छान रहे हैं, लेकिन बच्चे का कहीं कोई अता-पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीमें भी लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं, लेकिन नदी का जलस्तर और तेज बहाव तलाश में बड़ी बाधा बन रहा है।

आरोपी पिता न्यायिक हिरासत में
अपने ही जिगर के टुकड़े को नदी में फैंकने के बाद आरोपी पिता हितेश ने स्वयं पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। फिलहाल आरोपी कानूनी कार्रवाई के तहत न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। चम्बा के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की टीमें लगातार रावी नदी के विभिन्न हिस्सों में बच्चे की तलाश कर रही हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश 20 दिन बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और गोताखोरों का सर्च अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!