करंट से झुलसे युवक की हुई मौत

Edited By prashant sharma, Updated: 26 May, 2020 01:52 PM

scorched youth dies due to current

जिला मुख्यालय ढालपुर कुल्लू के भुट्टी चौक के पास सोमवार को करंट लगने से झुलसे युवक की देर रात करीब 12 बजे मौत हो गई है। रात को ही युवक को कुल्लू वापस लाया गया है।

कुल्लू (मनमिंदर अरोरा) : जिला मुख्यालय ढालपुर कुल्लू के भुट्टी चौक के पास सोमवार को करंट लगने से झुलसे युवक की देर रात करीब 12 बजे मौत हो गई है। रात को ही युवक को कुल्लू वापस लाया गया है। वही, युवक का पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। बीते दिन सोमवार को 32 वर्षीय मान सिंह करीब दो बजे बिजली के खंभे पर काम कर रहा था, इस दौरान युवक करंट की चपेट में आने से 95 फीसदी झुलस गया था। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को खंभे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआइ चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। चंडीगढ़ ले जाते हुए युवक ने चंडीगढ़ के समीप देर रात करीब 12 बजे दम तोड़ दिया। इसके बाद 108 एंबुलेंस में ही युवक को कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू वापस लाया गया। यहां पर युवक का पोस्टमार्टम करने के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी गौरव सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही की जा रही है। उधर मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। आखिर युवक की मौत किसकी लापरवाही से हुई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!