दर्दनाक हादसा : स्किड होकर पुल से नीचे गिरे स्कूटी सवार, एक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 06 Aug, 2019 10:37 PM

scooty accident

पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत तलवाड़ के पास मंद खड्ड पर बने पुल पर स्कूटी स्किड होने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भटवारा निवासी 2 युवक पंकज कुमार पुत्र रमेश चंद और अनिल कुमार पुत्र भूरी सिंह...

लम्बागांव (अभिषेक): पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत तलवाड़ के पास मंद खड्ड पर बने पुल पर स्कूटी स्किड होने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भटवारा निवासी 2 युवक पंकज कुमार पुत्र रमेश चंद और अनिल कुमार पुत्र भूरी सिंह कंगैहण की तरफ से आ रहे थे कि मंद खड्ड पर बने पुल पर स्कूटी स्किड हो गई, जिससे दोनों युवक पुल से नीचे खड्ड में जा गिरे।

इस हादसे में अनिल कुमार (48) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पंकज (23) को 108 एंबुलैंस की सहायता से पालमपुर अस्पताल ले जाया गया। थाना लम्बागांव से ए.एस.आई. नंद लाल ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है और बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!