मैं हूं जनता का सेवक, मुझसे मिलने के लिए नहीं लगाना पड़ेगा एड़ी चोटी का जोर : रायजादा

Edited By Vijay, Updated: 10 May, 2024 07:10 PM

satpal raizada in una

मैं तो जनता का सेवक हूं और हमेशा जनता के लिए उपलब्ध रहता हूं। मुझसे मिलने के लिए एड़ी चोटी का जोर नहीं लगाना पड़ेगा। मैं आसानी से जनता को कहीं भी मिल जाऊंगा। मेरे दरवाजे हर इंसान के लिए हमेशा खुले हैं।

ऊना (विशाल): मैं तो जनता का सेवक हूं और हमेशा जनता के लिए उपलब्ध रहता हूं। मुझसे मिलने के लिए एड़ी चोटी का जोर नहीं लगाना पड़ेगा। मैं आसानी से जनता को कहीं भी मिल जाऊंगा। मेरे दरवाजे हर इंसान के लिए हमेशा खुले हैं। यह बात नामांकन दाखिल करने जाने से पहले ऊना में हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा ने कही। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र की जनता पहले तक अनुराग ठाकुर को आशीर्वाद देती आई है, लेकिन उन्हें जनता की कद्र नहीं है। न ही उन्हें अपने कार्यकर्त्ताओं की कोई कद्र है। अनुराग कार्यकर्त्ताओं और जनता दोनों के ही संपर्क में पूरे 5 साल नहीं आते। यहां तक की हिमाचल में आपदा आई तो भी अनुराग प्रदेश में नहीं किसी को दिख पाए। अब जनता भी इनसे सवाल करे कि जीत के बाद यह कहां गायब रहते हैं और जनता की याद चुनावों के दिनों में ही उन्हें क्यों आती है। रायजादा ने कहा कि संसदीय क्षेत्र में औरों के विकास को अपना बताकर काम नहीं चलने वाला है। जनता सब जानती है कि अनुराग ठाकुर विकास करवाने में पूरी तरह से फेल ही हुए हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!