Edited By Vijay, Updated: 21 Jul, 2026 06:34 PM

हिमाचल प्रदेश में जारी खराब मौसम और बारिश का असर अब प्रशासनिक कार्यक्रमों पर भी पड़ने लगा है। हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल के अंतर्गत भरेड़ी गांव में 22 जुलाई को प्रस्तावित प्रशासन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ फिलहाल के लिए स्थगित कर...
भोरंज (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में जारी खराब मौसम और बारिश का असर अब प्रशासनिक कार्यक्रमों पर भी पड़ने लगा है। हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल के अंतर्गत भरेड़ी गांव में 22 जुलाई को प्रस्तावित प्रशासन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। आम जनता को मौसम की मार से बचाने और असुविधा से रोकने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
9 पंचायतों की सुनी जानी थीं समस्याएं
इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए कार्यक्रम को आगामी आदेशों तक टालने का निर्णय लिया गया है। एसडीएम ने बताया कि 22 जुलाई को भरेड़ी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों के लोगों की जनसमस्याओं को सुना जाना था और मौके पर ही उनका समाधान किया जाना था, लेकिन भारी बारिश और खराब मौसम को देखते हुए फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है। हालात सामान्य होने के बाद कार्यक्रम की नई तिथि की घोषणा की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें