Edited By Vijay, Updated: 12 Jun, 2022 06:11 PM
चम्बा शहर के महाजन सभा चम्बा में रविवार को सेवा भारती चम्बा की त्रैवार्षिक चुनावी बैठक हुई। इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता सेवा भारती के प्रांत अध्यक्ष डाॅ. सुरेंद्र शर्मा ने की। चुनावी बैठक में सेवा भारती चम्बा के विभाग प्रमुख शैलेंद्र कालिया भी...
चम्बा (रणवीर): चम्बा शहर के महाजन सभा चम्बा में रविवार को सेवा भारती चम्बा की त्रैवार्षिक चुनावी बैठक हुई। इस मौके पर बैठक की अध्यक्षता सेवा भारती के प्रांत अध्यक्ष डाॅ. सुरेंद्र शर्मा ने की। चुनावी बैठक में सेवा भारती चम्बा के विभाग प्रमुख शैलेंद्र कालिया भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सेवा भारती की चम्बा इकाई के जिला अध्यक्ष की कमान एक बार फिर से संदीप कुमार को दी गई।
इसके बाद अध्यक्ष संदीप कुमार ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अमरीश कुमार को संरक्षक, मनोज जसरोटिया को सचिव, शम्मी कपूर को कोषाध्यक्ष, संजीव महाजन और तरुण गुप्ता को उपाध्यक्ष, प्रैस सचिव सोमी प्रकाश, कुलदीप सिंह को सलाहकार, जिला महिला संयोजिका के तौर पर चंद्रकांता ठाकुर और सह जिला संयोजिका लता को बनाया गया। त्रैवार्षिक चुनावी बैठक में कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here