BRO के कमाल से 5वीं बार बहाल हुआ रोहतांग दर्रा, आज से आर-पार होंगे वाहन

Edited By kirti, Updated: 08 Dec, 2019 01:08 PM

rohtang pass

बी.आर.ओ. ने नामुमकिन को मुमकिन करते हुए दिसम्बर महीने में 5 फुट बर्फ से लदे रोहतांग दर्रे को बहाल कर लिया है। बी.आर.ओ. की हिम्मत व हौसले का ही कमाल है कि वाहन रविवार से रोहतांग दर्रा पार कर लाहौल का रुख कर सकेंगे, साथ ही 3 सप्ताह से लाहौल घाटी में...

मनाली (ब्यूरो): बी.आर.ओ. ने नामुमकिन को मुमकिन करते हुए दिसम्बर महीने में 5 फुट बर्फ से लदे रोहतांग दर्रे को बहाल कर लिया है। बी.आर.ओ. की हिम्मत व हौसले का ही कमाल है कि वाहन रविवार से रोहतांग दर्रा पार कर लाहौल का रुख कर सकेंगे, साथ ही 3 सप्ताह से लाहौल घाटी में बंद लोग भी रोहतांग होते हुए कुल्लू-मनाली का रुख कर सकेंगे। बी.आर.ओ. ने खून जमा देने वाली ठंड व बर्फीली हवाओं को चुनौती देते हुए दिसम्बर महीने में रोहतांग बहाल कर सभी को चौका दिया है। बी.आर.ओ. अक्तूबर-नवम्बर से अब तक 4 बार रोहतांग बहाल कर लाहौल घाटी को कुल्लू से जोडऩे में सफल रहा है। दिसम्बर महीने में कोकसर व मढ़ी से ऊपर का तापमान माइनस ने नीचे जा पहुंचा है।

ऊपर से रोहतांग दर्रे में बर्फीली हवाएं बी.आर.ओ. के लिए दिक्कत बनी हैं। इन सभी दिक्कतों के बीच बी.आर.ओ. ने सभी से अलग होने की बात का सटीक संदेश भी दिया है। हालांकि बी.आर.ओ. ने रोहतांग बहाली में एक सप्ताह का समय लगा दिया है लेकिन मौसम साफ रहा तो रोहतांग बहाली सैंकड़ों लोगों के लिए दर्रा आर-पार करने में सहायक होगी। दिसम्बर महीने में 5 फुट से ढके रोहतांग को एक सप्ताह के भीतर बहाल कर बी.आर.ओ. ने नया रिकार्ड बनाया है। बी.आर.ओ. द्वारा रोहतांग बहाल कर देने से प्रशासन की दिक्कत बढ़ गई है। कोकसर और मढ़ी में स्थापित रैस्क्यू पोस्ट के जवानों को भी सतर्क रहने की जरूरत है। बी.आर.ओ. कमांडर कर्नल उमा शंकर का कहना है कि रोहतांग बहाली का कार्य देर रात तक चलता रहा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!