Shimla: रोहड़ू ISBT में निजी बस परिचालक 128 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Nov, 2025 10:05 PM

rohru opium bus operator arrested

पुलिस उपमंडल रोहड़ू की विशेष टीम ने शनिवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर आईएसबीटी रोहड़ू में एक निजी बस की जांच के दौरान बस परिचालक से 128 ग्राम अफीम बरामद की है।

रोहड़ू (कुठियाला): पुलिस उपमंडल रोहड़ू की विशेष टीम ने शनिवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर आईएसबीटी रोहड़ू में एक निजी बस की जांच के दौरान बस परिचालक से 128 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरामदगी के बाद बस परिचालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मादक पदार्थ निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

डीएसपी रोहडू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस टीम इस बरामदगी के संबंध में यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी का किसी बड़े गिरोह से संबंध तो नहीं है। उन्होंने बताया कि पुलिस उपमंडल रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ़ अभियान लगातार जारी है तथा क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि नशे को जड़ से उखाड़ फैंकने के लिए लोगों को भी आगे आना चाहिए तथा पुलिस का सहयोग करना चाहिए ताकि नशा तस्करों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!