कबाड़ देने का झांसा देकर कबाड़ी से लूटपाट, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 11 Jun, 2022 11:20 PM

robbery with ragman

विकास खंड नगरोटा सूरियां की पंचायत कथोली के ब्लोहड़ गांव के स्क्रैप का काम करने वाले व्यक्ति को 2 लुटेरों ने बड़े ही नाटकीय अंदाज में दिनदहाड़े लूट लिया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह शनिवार सुबह लोगों के घरों से स्क्रैप इकट्ठा कर नगरोटा सूरियां में...

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): विकास खंड नगरोटा सूरियां की पंचायत कथोली के ब्लोहड़ गांव के स्क्रैप का काम करने वाले व्यक्ति को 2 लुटेरों ने बड़े ही नाटकीय अंदाज में दिनदहाड़े लूट लिया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह शनिवार सुबह लोगों के घरों से स्क्रैप इकट्ठा कर नगरोटा सूरियां में व्यापारी को देने आया था। स्क्रैप देकर जैसे ही वह घर जाने लगा तो सड़क पर मोटरसाइकिल पर सवार 2 युवकों ने अपने घर का स्क्रैप देने की बात कही और उसे अपने मोटरसाइकिल पर बिठा कर बलदोआ के पास सुनसान जगह पर ले गए।

इस दौरान उन्होंने उससे मारपीट की और स्क्रैप के जितने पैसे थे उन्हें लूट लिया। पीड़ित जैसे-तैसे नगरोटा सूरियां पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने कर्रवाई करते हुए नगरोटा सूरियां बाजार में सड़क किनारे की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। उधर, पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के प्रभारी अविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलते ही लुटेरे युवकों की तलाश शुरू कर दी थी। नगरोटा सूरियां में दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मोटरसाइकिल का नंबर ट्रेस हो जाए तभी लुटेरों तक पहुंचा जा सकता है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!