दर्दनाक हादसा: टिप्पर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, 2 की मौत (Watch Video)

Edited By Vijay, Updated: 16 Oct, 2019 12:20 PM

पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत मंगलवार दोपहर बाद मुबारिकपुर-रानीताल राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर खबली दोसड़का के पास टिप्पर व कार की टक्कर में कार में सवार 2 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए।

देहरा: पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत मंगलवार दोपहर बाद मुबारिकपुर-रानीताल राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर खबली दोसड़का के पास टिप्पर व कार की टक्कर में कार में सवार 2 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लुधियाना से एक परिवार के 4 लोग कार (पीबी 10 सीपी-6597) में सवार होकर बगलामुखी माता के मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे थे।

माता के मंदिर से लगभग 5 किलोमीटर पीछे खबली दोसड़का के पास उनकी कार को विपरीत दिशा से आ रहे टिप्पर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि टिप्पर की टक्कर से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई व कार सवार पारस पुरी (28) पुत्र सुरिंद्र पुरी, अपूर्वा पुरी पत्नी संदीप पुरी, संदीप पुरी पुत्र वेद प्रकाश व तरुणा पुरी पुत्री सुरिंद्र पुरी निवासी मॉडल टाऊन लुधियाना गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत 108 एम्बुलैंस की सहायता से सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया, जहां पर पारस पुरी और अपूर्वा पुरी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि संदीप पुरी व तरुणा पुरी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

जानकारी मिलने तक अभी सिविल अस्पताल देहरा में घायलों का उपचार चल रहा है। मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल देहरा में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। डीएसपी देहरा रणधीर राणा ने बताया कि पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए टिप्पर को कब्जे में ले लिया है व टिप्पर चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!