ऊना में दर्दनाक हादसा, बेकाबू चालक ने रेहड़ी वाले के सिर पर चढ़ा दी गाड़ी, मौत

Edited By kirti, Updated: 22 Sep, 2019 03:48 PM

road accident

ऊना होशियारपुर मुख्य मार्ग के गांव घालुवाल स्थित स्वां पुल पर हुए सड़क हादसे में 1 व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के जिला बंदायू का रहने वाला व्यक्ति चंद्रपाल जोकि पिछले काफी समय से...

हरोली (दत्ता) : ऊना होशियारपुर मुख्य मार्ग के गांव घालुवाल स्थित स्वां पुल पर हुए सड़क हादसे में 1 व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के जिला बंदायू का रहने वाला व्यक्ति चंद्रपाल जोकि पिछले काफी समय से घालुवाल मुख्य बाजार के समीप रह रहा था। शनिवार देर शाम वह अपनी रेहड़ी लेकर घालुवाल पुल पर से झलेड़ा की ओर जा रहा था, कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयंकर था कि वाहन व्यक्ति के सिर को कुचलते हुए निकल गया। हादसे के बाद से वाहन चालक वाहन लेकर मौके पर से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से तत्काल मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। रविवार को मृतम का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस की ओर से शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। इसकी पुष्टि हरोली थाना प्रभारी रमन कुमार ने करते हुए कहा कि इस संदर्भ में मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!