चंबा में एक पिकअप गहरी खाई में गिरी, बाप-बेटे सहित महिला को मिली दर्दनाक मौत

Edited By kirti, Updated: 17 Sep, 2019 01:03 PM

road accident

हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक सड़क हादास हो गया। जहां एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा पुलिस थाना तीसा के तहत कपाड़ी मोड़ के पास हुआ। जहां इस पिकअप ने एक पैदल चल रही महिला को चपेट में ले लिया।

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक सड़क हादास हो गया। जहां एक पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा पुलिस थाना तीसा के तहत कपाड़ी मोड़ के पास हुआ। जहां इस पिकअप ने एक पैदल चल रही महिला को चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बता दें कि एक पिकअप में बाप व बेटा सवार होकर कही जा रहे थे जिनकी गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का पता लगते नकरोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पिकअप में सवार दो लोगों की पहचान लेसुईं पंचायत के बिशनरी निवासी 56 वर्षीय अली मुहम्मद पुत्र अहमद और उसके 25 वर्षीय बेटे शकूर के रूप में हुई है। नकरोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!