सड़क हादसा: मंदिर जा रही श्रद्धालुओं की कार लुढ़की, हादसे में 4 घायल

Edited By Ekta, Updated: 05 Sep, 2019 09:50 AM

road accident

चंबा जिला के भरमौर के भरमाणी घराड़ू मार्ग पर भरमाणी मंदिर जा रही श्रद्धालुओं की कार सड़क से नीचे लुढ़क गई। जिससे हादसे में 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें नागरिक अस्पताल भरमौर लाया गया है। बता दें कि हादसा घराड़ू स्थित वन विभाग के विश्राम गृह के पास हुआ।...

चंबा: चंबा जिला के भरमौर के भरमाणी घराड़ू मार्ग पर भरमाणी मंदिर जा रही श्रद्धालुओं की कार सड़क से नीचे लुढ़क गई। जिससे हादसे में 4 लोग घायल हो गए। जिन्हें नागरिक अस्पताल भरमौर लाया गया है। बता दें कि हादसा घराड़ू स्थित वन विभाग के विश्राम गृह के पास हुआ। इनमें से एक गंभीर घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों की पहचान निर्मला देवी, कमलो, हंसराज और चालक ओम प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इन दिनों मणिमहेश यात्रा चली हुई है। इसमें लाखों श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा करते हैं। यह सभी श्रद्धालु भरमाणी माता के दर्शन करने भी जाते हैं।




 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!