सेवानिवृत्त कानूनगो का डोला ईमान, 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार (Video)

Edited By Vijay, Updated: 05 Sep, 2019 04:11 PM

धर्मशाला विजीलैंस टीम ने नूरपुर में एक सेवानिवृत्त कानूनगो पुन्नू राम को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा है। जानकारी अनुसार कानूनगो पीड़ित से राजस्व रिकॉर्ड को ट्रांसलेट करने की एवज में 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था। उक्त कानूनगो सेवानिवृत्त हो...

नूरपुर: धर्मशाला विजीलैंस टीम ने नूरपुर में एक सेवानिवृत्त कानूनगो पुन्नू राम को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा है। जानकारी अनुसार कानूनगो पीड़ित से राजस्व रिकॉर्ड को ट्रांसलेट करने की एवज में 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था। उक्त कानूनगो सेवानिवृत्त हो चुका था लेकिन उर्दू ट्रांसलेटर होने के कारण पब्लिक को सेवाएं दे रहा था।

शिकायतकर्ता ने कानूनगो की शिकायत विजीलैंस विभाग को दी, जिस पर विजीलैंस टीम ने आरोपी सेवानिवृत्त कानूनगो को बुधवार को शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। विजीलैंस टीम ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विजीलैंस अरुल कुमार ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!