कुल्लू से मनाली घूमने जा रहे सैलानियों के लिए राहत, अब सिर्फ इतने मिनट का होगा सफर

Edited By Ekta, Updated: 15 Sep, 2019 01:58 PM

relief for tourists going from kullu to manali

कुल्लू-मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। अब पहले जहां सैलानियों को कुल्लू से मनाली पहुंचने में डेढ़ से 2 घंटे लगते थे, वहीं अब केवल 40 मिनट लगेंगे। दरअसल कुल्लू से मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 03 का कार्य पूरा होने के बाद...

कुल्लू (ब्यूरो): कुल्लू-मनाली घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। अब पहले जहां सैलानियों को कुल्लू से मनाली पहुंचने में डेढ़ से 2 घंटे लगते थे, वहीं अब केवल 40 मिनट लगेंगे। दरअसल कुल्लू से मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग 03 का कार्य पूरा होने के बाद कुल्लू से मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग का सफर सुहाना हो गया है।
PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि एन.एच.ए.आई. ने 38 किलोमीटर के इस सड़क मार्ग में आम लोगों की सुविधा के लिए 34 किलोमीटर सड़क 10 मीटर चौड़ी व 4 किलोमीटर फोरलेन का सड़क निर्माण किया है, जिसमें 2 बड़े पुल व 6 छोटे पुलों के साथ 180 पुलियां और 12 अलग-अलग स्थानों पर सुलभ शौचालयों का निर्माण किया गया है। गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबंधक सुनील स्वामी ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब कुल्लू-मनाली का सफर 40 मिनट में होगा। उन्होंने कहा कि पार्किंग की समस्या को ध्यान में रखते हुए कुल्लू से मनाली के बीच 8 जगहों पर ट्रकों और 1000 कारों की पार्किंग के लिए क्षेत्र बनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!