Kangra: खेतों में काम कर रहे 9 लोगों पर हमला, दो अस्पताल में भर्ती

Edited By Kuldeep, Updated: 05 Apr, 2026 06:44 PM

reconciliation rural injured

सुलह क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत परौर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह 10.30 बजे खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया।

सुलह: सुलह क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत परौर में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह 10.30 बजे खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं और बुजुर्गों सहित कुल 9 लोग घायल हुए हैं। जानकारी अनुसार जब ये ग्रामीण खेतों में काम कर रहे थे तो इसी दौरान उन पर मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया। घायलों की पहचान रीना देवी, मोनू कुमार, मोनिका देवी, अक्षित, शिवम पांजला, बीना देवी, पवना देवी, सुमन कुमार और सरिता कपूर के रूप में हुई है। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद कुछ घायलों को घर भेज दिया गया है, लेकिन गम्भीर रूप से घायल 2 महिलाओं पवना देवी (50) पत्नी सुभाष पांजला को पालमपुर में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि मोनिका देवी (40) पत्नी पवन जसवाल को धीरा अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। हादसे के दौरान जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चला तो वे तुरंत उनकी मदद के लिए घटनास्थल में पहुंचे। लोगों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए मधुमक्खियों के बीच फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें बचाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!