16 लाख की ठगी मामले में 2 सगे भाई गिरफ्तार, बीमा के नाम पर ठगे थे पैसे (Video)

Edited By Vijay, Updated: 19 Oct, 2019 05:11 PM

बीमा के नवीनीकरण के नाम पर करीब 16 लाख रुपए ठगने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है और 2 आरोपियों (सगे भाइयों) को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से ठगे गए 16 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं।

नालागढ़ (अादित्य): बीमा के नवीनीकरण के नाम पर करीब 16 लाख रुपए ठगने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है और 2 आरोपियों (सगे भाइयों) को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से ठगे गए 16 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। यह मामला 2016 का है और अप्रैल, 2019 में दर्ज हुआ था, जिसमें नालागढ़ निवासी कथा वाचक से बीमा के नवीनीकरण के नाम पर करीब 16 लाख रुपए ठग लिए थे। एसपी बद्दी रोहित मालपानी के निर्देशानुसार डीएसपी प्रोवेशनर एवं थाना प्रभारी नालागढ़ अंकित शर्मा की अगुवाई में साइबर क्राइम की टीम ने इस मामले को सुलझाया।

एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड व उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है, जोकि नोयडा में एक कॉल सैंटर चलाते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी विनोद कुमार सिंह तथा विपिन कुमार सिंह पुत्र गोविंद नारायण निवासी नावतोल, जिला मधुबनी बिहार को गिरफ्तार कर लिया है, जिनको अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!