डिपुओं में लोगों को मिल रहा सड़ा हुआ राशन, चावल में भी निकल रहे कीड़े(Video)

Edited By kirti, Updated: 09 Nov, 2019 10:49 AM

हिमाचल प्रदेश के डिपुओं में सड़ा हुआ राशन लोगों को वितरित करने के मामले अक्सर सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला शिमला के विकासनगर में स्थित उचित मूल्य की दूकान में सामने आया। जहां पर सड़ा हुआ राशन लोगों को वितरित किया जा रहा है। डिपो में वितरित किए...

शिमला(योगराज):हिमाचल प्रदेश के डिपुओं में सड़ा हुआ राशन लोगों को वितरित करने के मामले अक्सर सामने आते रहते है। ऐसा ही एक मामला शिमला के विकासनगर में स्थित उचित मूल्य की दूकान में सामने आया। जहां पर सड़ा हुआ राशन लोगों को वितरित किया जा रहा है। डिपो में वितरित किए जा रहे चावल सड़े हुए और कीड़े युक्त पाए गए।
PunjabKesari

मामला सामने आने के बाद जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग शिमला के श्रवण कुमार हिमालयन ने डिपो से राशन के सेम्पल भरने और जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला नियंत्रक ने बताया कि अगर डिपो में कोई सड़े हुुुए राशन को लोगों को वितरित करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लोगों की सेहत के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!