देवी के दर्शनों को आए हवशी ने मासूम को बनाया अपना शिकार, हालत गंभीर

Edited By Simpy Khanna, Updated: 10 Aug, 2019 05:08 PM

rape with girl

देश भर में ना जाने रोज कितनी लड़कियां दरिंदों की हवस का शिकार बन जाती हैं और इन्ही घटनाओं को अंजाम देने वाले बेखौफ हो कर घूमते हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को ना तो पुलिस का डर है और ना ही भगवान का खौफ। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला प्रदेश के...

ऊना : देश भर में ना जाने रोज कितनी लड़कियां दरिंदों की हवस का शिकार बन जाती हैं और इन्ही घटनाओं को अंजाम देने वाले बेखौफ हो कर घूमते हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों को ना तो पुलिस का डर है और ना ही भगवान का खौफ। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला प्रदेश के ऊना जिले से सामने आया है। यहां चिंतपूर्णी माता के दर्शन को एक धार्मिक संस्था के साथ आए श्रद्धालुओं के जत्थे में से एक युवक ने 13 वर्षीय नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना लिया।आरोपी ने लड़की के साथ रेप करने के बाद उसे अपनी कार से उतार दिया और उसे वहीं छोड़कर चला गया। घटना के बाद लड़की की गंभीर हालत देखते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। बच्ची की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

जानकारी मुताबिक आरोपी ने बाजार में घूम रही इस लड़की को जबरदस्ती अपनी कार में बिठा लिया और बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे बीच रास्ते में ही उतार गया। रात एक बजे घर पहुंचकर लड़की ने पूरी कहानी परिजनों को बताई। घर वाले तो लड़की के गायब होने से पहले ही परेशान थे। जब उन्हे लड़की के मूंह से इस घिनौनी बात का पता चला तो वह परेशान हो गए और तुरंत पुलिस थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई कार बरामद कर ली है पर आरोपी अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!