दुष्कर्म आरोपी युवक के गांव में जाकर पीड़िता ने खाया जहर, TMC में भर्ती

Edited By Vijay, Updated: 10 Jul, 2019 10:56 PM

rape victim swallowed poison

ज्वाली थाना के तहत कुछ साल पहले एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने बुधवार को आरोपी के गांव में जाकर कथित तौर पर सल्फास की गोलियां निगल कर आत्महत्या का प्रयास किया। दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार की सुबह ज्वाली थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई...

कांगड़ा (कालड़ा): ज्वाली थाना के तहत कुछ साल पहले एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने बुधवार को आरोपी के गांव में जाकर कथित तौर पर सल्फास की गोलियां निगल कर आत्महत्या का प्रयास किया। दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार की सुबह ज्वाली थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुछ समय पहले जमानत पर छूटा आरोपी युवक उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। दोपहर बाद युवती लंज पुलिस चौकी पहुंच गई और वहां कहने लगी कि उसने सल्फास निगल लिया है। युवती को इस हालत में देख लंज चौकी में मौजूद पुलिस कर्मचारी हक्के-बक्के रह गए और तुरंत उसे लंज अस्पताल ले गए, जहां से युवती को टांडा अस्पताल (Tanda Medical College) रैफर कर दिया गया। टांडा में उपचार के बाद युवती की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं ज्वाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक पर दर्ज है बलात्कार व जान से मारने की धमकी देने का मामला

जानकारी के अनुसार ज्वाली थाना के तहत आने वाले एक गांव की युवती ने लंज के एक युवक के खिलाफ कुछ साल पहले महिला पुलिस थाना धर्मशाला में बलात्कार व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था व मामला अभी अदालत में चल रहा है। कुछ समय पहले ही युवक जमानत पर जेल से छूटा था और करीब एक महीने पहले ही उसकी शादी हुई है। बुधवार को लंज स्थित युवक के घर में शादी की रिसैप्शन दी जा रही थी, जिसका पता लगते ही दुष्कर्म पीड़ित युवती लंज पहुंच गई और वहां उसने कथित तौर पर सल्फास निगल लिया।

युवती के बयान लेने के बाद अगली कार्रवाई करेगी पुलिस

डी.एस.पी. ज्वाली ज्ञान चंद ठाकुर ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता युवती द्वारा सल्फास निगल कर आत्महत्या करने के मामले की जांच की जा रही है। युवती की हालत खतरे से बाहर है। ज्वाली पुलिस के जांच अधिकारी युवती के बयान ले रहे हैं, जिसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!