इंसानियत शर्मसार: घर में जबरन घुसकर युवक ने किया दिव्यांग नाबालिग से रेप

Edited By Ekta, Updated: 10 Oct, 2019 11:50 AM

rape divyang minor

मंडी जिला के करसोग उपमंडल में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक गांव में एक युवक पर दिव्यांग नाबालिगा के साथ रेप करने का आरोप लगा है। नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मंडी: मंडी जिला के करसोग उपमंडल में एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक गांव में एक युवक पर दिव्यांग नाबालिगा के साथ रेप करने का आरोप लगा है। नाबालिग की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

जानिए पूरा मामला

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव जा रही थी। तभी एक लड़का वहां पहुंच गया। जब उसने लड़के को देखा तो वह वापस लौट गया। मां ने बताया कि इसके बाद वह शादी समारोह में चली गई लेकिन जब शादी समारोह से वापिस लौटी तो वह घर के अंदर का मंजर देखकर हैरान रह गई। उसने अपनी बेटी को वहां बेसुध अवस्था में पाया। इसके बाद उसने करसोग थाने में रेप होने की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!