रामलाल ठाकुर ने ऊना से किया चुनाव प्रचार का शंखनाद, BJP पर की तीखी टिप्पणी(Video)

Edited By Ekta, Updated: 08 Apr, 2019 05:04 PM

हिमाचल प्रदेश की हॉट सीट माने जाने वाली हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रामलाल ठाकुर ने ऊना से अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है। उनका हिमाचल के प्रवेश द्वार मैहतपुर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने...

ऊना (अमित): हिमाचल प्रदेश की हॉट सीट माने जाने वाली हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रामलाल ठाकुर ने ऊना से अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद कर दिया है। उनका हिमाचल के प्रवेश द्वार मैहतपुर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रामलाल ने बीजेपी सांसद और उम्मीदवार अनुराग ठाकुर से बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटाए जाने के कारण का उत्तर देने की मांग की है। वहीं उन्होंने चुनावी रणनीति के लिए बीजेपी द्वारा धर्म और राम मंदिर को मुद्दा बनाए जाने का आरोप लगाया है। 
PunjabKesari

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए रामलाल ने बीजेपी को 2014 में किए गए वायदों का जिक्र करते हुए किसान आत्महत्या, 15 लाख खातों में आने, काला धन वापिस लाए जाने और युवाओं को रोजगार का भी जिक्र किया। रामलाल ने बीजेपी पर भगवान राम को पिछले दरवाजे से बाहर किए जाने का आरोप लगाया और चुनाव के लिए धर्म का सहारा लिए जाने की बात कही। अनुराग ठाकुर द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी को बलि का बकरा बताने वाले बयान पर पलटवार करते हुए रामलाल ठाकुर ने कहा कि अनुराग मेरे छोटे भाई है। इसलिए मैं कोई गलत टिप्पणी नहीं करना चाहता।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!