BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष JP Nadda के स्वागत को भगवा रंग में रंगा बिलासपुर

Edited By Vijay, Updated: 06 Oct, 2019 07:16 PM

rally in luhun ground

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा का यह पहला हिमाचल दौरा है, जिसको लेकर पूरा बिलासपुर शहर भगवा रंग में रंग गया है। 7 अक्तूबर को बिलासपुर में जेपी नड्डा के स्वागत में अभिन्दन रैली होगी, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित...

बिलासपुर (मुकेश): भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा का यह पहला हिमाचल दौरा है, जिसको लेकर पूरा बिलासपुर शहर भगवा रंग में रंग गया है। 7 अक्तूबर को बिलासपुर में जेपी नड्डा के स्वागत में अभिन्दन रैली होगी, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित भाजपा के दिग्गज नेता और मंत्री शामिल होंगे।
PunjabKesari, Chair Image

3 दिनों के हिमाचल दौरे पर आ रहे जेपी नड्डा 2 दिन बिलासपुर में ही रहेंगे, जिसके बाद 9 अक्तूबर को मंडी व कुल्लू का दौरा करेंगे। वहीं उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है और लुहणू मैदान में आयोजित होने वाली विशाल अभिनंदन रैली की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।
PunjabKesari, BJP Worker Image

बता दें कि प्रदेश बीजेपी मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा को इस रैली का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने रविवार को बिलासपुर सर्किट हाऊस में प्रैस वार्ता के दौरान जहां जेपी नड्डा के कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी तो साथ ही कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित कई मंत्रीगण व बोर्ड व निगमों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के मौजूद रहने की बात भी कही।
PunjabKesari, BJP Leader Randhir Sharma Image

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!