कुर्सी संभालने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्षों से मिलने निकले बिंदल

Edited By kirti, Updated: 24 Jan, 2020 03:46 PM

rajiv bindal

डा. राजीव बिंदल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से मुलाकात करने का क्रम शुरू कर दिया है। इस कड़ी के तहत सबसे पहले वह पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रेम कुमार धूमल से मिल...

 

शिमला : डा. राजीव बिंदल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से मुलाकात करने का क्रम शुरू कर दिया है। इस कड़ी के तहत सबसे पहले वह पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे प्रेम कुमार धूमल से मिल रहे हैं। धूमल से मुलाकात करने के बाद उनका 25 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शांता कुमार से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। इस तरह वह सबसे पहले प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। धूमल और शांता कुमार से मुलाकात के बाद बिंदल सतपाल सिंह सत्ती से मुलाकात करेंगे। यह पहला अवसर पर है जब कोई नेता प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करने के लिए निकला है।

इसके बाद उनके भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार पर जाने की संभावना है। इस दौरान वह राष्ट्रीय नेतृत्व से मंत्रणा करने के बाद अपनी नई टीम की घोषणा कर सकते हैं। उनकी नई टीम में भी कुछ नया देखने को मिल सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व प्रदेशाध्यक्षों से मुलाकात का सफर शुरू करने से पहले वह शिमला स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय दीप कमल पहुंचे। यहां पर उनका पार्टी नेताओं की तरफ से स्वागत किया गया। पार्टी कार्यालय में उन्होंने सभी विभागों का निरीक्षण किया व कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा की पत्रिका दीपकमल संदेश के कार्यालय का निरीक्षण भी किया और पत्रिका के संपादक गणेश दत्त से मुलाकात की। उन्होंने पत्रिका को सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी बनाने के लिए पार्टी गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी का इसमें समावेश करने को कहा, ताकि अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को इसके माध्यम से जानकारी प्राप्त हो सके।

भाजपा के लिए राष्ट्रहित सबसे ऊपर : बिंदल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी के लिए राष्ट्रहित सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी को प्रदेश अपने पूर्ण राज्यत्व दिवस को मनाने जा रहा है तथा इस पड़ाव के दौरान हिमाचल प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने पूर्ण राज्यत्व व गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के लोगों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए राष्ट्रहित सबसे ऊपर रहा है और इसी का प्रमाण है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को समाप्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव ङ्क्षबदल प्रदेश भाजपा कार्यालय दीपकमल में भाजपा की पत्रिका दीपकमल संदेश के संपादक गणेश दत्त से मुलाकात करते हुए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!