हिमाचल में 3 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का दौर, जानिए कब विदा लेगा मानसून

Edited By kirti, Updated: 21 Sep, 2019 05:03 PM

rain in himachal

हिमाचल में अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में मानूसन विदा लेगा। हालांकि इस बार मानूसन के दौरान 15 फीसदी बारिश सामान्य से कम रही है। अभी भी प्रदेश में मानसून की बारिश हो रही है। प्रदेश में आगामी तीन दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान हल्की...

शिमला (तिलक राज): हिमाचल में अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में मानूसन विदा लेगा। हालांकि इस बार मानूसन के दौरान 15 फीसदी बारिश सामान्य से कम रही है। अभी भी प्रदेश में मानसून की बारिश हो रही है। प्रदेश में आगामी तीन दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान हल्की बारिश होगी। बीते 24 घण्टों के दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
PunjabKesari

बता दें प्रदेश में कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ था जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी लेकिन बारिश से तापमान में भी गिरवाट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि बीते 24 घंटो के दौरान अधिकतर क्षेत्रो में बारिश हुई है जिससे तापमान में गिरावट आई है। आने वाले तीन दिनों के दौरान मौसम खराब बना रहेगा इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होगी। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून के दौरान 15 फीसदी सामान्य से कम बारिश हुई है और अभी मानसून अक्तूबर के पहले सप्ताह तक मानसून विदा लेगा। हालांकि तक तक हल्की बारिश होने की संभावना है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!