शिमला पहुंचे जनप्रतिनिधि, पता चला अब 24 को होगा प्रशिक्षण

Edited By prashant sharma, Updated: 20 Feb, 2021 12:17 PM

public representatives reached shimla training will be done on 24th

पंचायत चुनावों में चुने गए जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को आयोजित किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा सूचना प्राप्त होने के बाद जिले के दूर दराज के क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि शिमला पहुंच गए।

शिमला (योगराज) : पंचायत चुनावों में चुने गए जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शनिवार को आयोजित किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा सूचना प्राप्त होने के बाद जिले के दूर दराज के क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि शिमला पहुंच गए। जिला प्रशासन ने प्रशिक्षण का समय सुबह 10 बजे दिया था, परंतु नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के समय पर पहुंचने के बाद भी अधिकारियों ने इसकी कोई सुध नहीं ली। प्रशिक्षण प्रारंभ न होने का मामला जब मीडिया के पास पहुंचा तो अधिकारियों ने आनन फानन में प्रशिक्षण शुरू किया, परंतु बाद में इसे 24 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। प्रशासन के इस निर्णय के बाद जनप्रतिनिधियों में रोष है। उनका कहना है कि इस संबंध में प्रशासन को पूर्व में सूचित करना चाहिए था। वे काफी दूर से यहां आए थे और फिर प्रशिक्षण को स्थगित कर दिया गया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!