दलाई लामा ट्रस्ट ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की पुलिस को 200 पीपीई दान किये

Edited By PTI News Agency, Updated: 20 May, 2020 03:57 PM

pti himachal pradesh story

शिमला, 20 मई (भाषा) दलाई लामा ट्रस्ट ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मदद के लिये हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की पुलिस को 200 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), 200 हैंड सेनिटाइजर (500 मि.ली.), 5,000 मास्क और 300 दस्ताने दान किये हैं।

कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने मंगलवार को एक फेसबुक पोस्ट में पुलिस की मदद के लिये ट्रस्ट को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ''कांगड़ा पुलिस, कोरोनो वायरस महामारी से जंग में मदद के लिए 200 पीपीई किट, 200 हैंड सेनिटाइजर (500 मि.ली.), 5000 मास्क और 300 दस्ताने दान करने के लिये दलाई लामा ट्रस्ट को धन्यवाद देती है।''

कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित जिला है। यहां संक्रमण के सबसे अधिक 27 मामले सामने आए हैं। इनमें से आठ लोग ठीक हो गए हैं जबकि 23 मार्च को एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में 18 लोग अब भी संक्रमित हैं।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!